{"_id":"6966a8f5623939cd93023d46","slug":"the-drainage-line-was-not-laid-for-water-drainage-the-sdm-issued-a-notice-and-sought-a-response-from-the-public-health-department-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148116-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पानी निकासी के लिए नहीं दबाई लाइन, एसडीएम ने नोटिस देकर जनस्वास्थ्य विभाग से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पानी निकासी के लिए नहीं दबाई लाइन, एसडीएम ने नोटिस देकर जनस्वास्थ्य विभाग से मांगा जवाब
Wed, 14 Jan 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04 : सोनीपत के खरखौदा में रोहतक मार्ग पर पड़े पाइप, जिन्हें लेकर जन स्वास्थ्य विभाग को नोटि
खरखौदा। एसडीएम ने जन स्वास्थ्य विभाग से जवाब मांगा है कि 11 करोड़ की लागत से बनने वाले पंपिंग स्टेशन और दूषित पानी निकासी योजना का काम महीनों से अधूरा क्यों है। पंपिंग स्टेशन से दूषित पानी की निकासी की महत्वाकांक्षी योजना है और यह काम कागजों से आगे नहीं बढ़ पाया है।
सड़क खोदकर छोड़ दी गई, पाइप सड़क किनारे डालकर भुला दिए गए और आमजन को परेशानी के भरोसे छोड़ दिया गया। रोहतक मार्ग के किनारे लंबे समय से पड़े बड़े पाइप अब प्रशासन की नजर में आ गए हैं। इसकी शिकायतें लगातार आ रहीं थी।
एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब-तलब किया है। नोटिस में पूछा है कि दूषित पानी की निकासी के लिए मंगवाए गए पाइप योजना के तहत क्यों नहीं दबाए जा रहे।
विज्ञापन
ये किसके निर्देश पर सड़क किनारे डालकर छोड़ दिया है। योजना के तहत इन्हें दबाकर निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जानी थी, लेकिन विभाग ने ऐसा नहीं किया। इससे रात के समय और बारिश में स्थिति खतरनाक हो जाती है।