फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The district councilor expressed anger by selling fruits in the middle of the road

Sonipat News: जिला पार्षद ने बीच सड़क फल बेच जताया रोष

Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The district councilor expressed anger by selling fruits in the middle of the road
फोटो 06- सोनीपत के गांव किलोहड़द में सड़क पर बने गड्ढे के बीच रखकर फल बेचते जिला पार्षद संजय बड
सोनीपत। गांव किलोहड़द में जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने सड़क पर बने गड्ढों में फल बेचते हुए अपना रोष जताया है। उन्होंने गांव बड़वासनी में चार मार्गीय सड़क निकालने के कारण किसानों के खेत का रास्ता बंद करने और गांव में चार मार्गीय बाईपास के पास चौराहा बनाने की मांग को लेकर विरोध जताया है।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि सड़क के टूटे होने के कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। सर्द मौसम में कोहरा होने के कारण दुर्घटना होने के आसार बढ़ जाते हैं। इसके कारण आमजन को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए बताया कि गांव बड़वासनी से चार मार्गीय मार्ग निकालने के कारण किसानों का खेत में जाने का रास्ता बंद हो चुका है। किसानों को दूसरी दिशा से जाना पड़ रहा है। इसके कारण हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है। इसको लेकर कई बार डीआरओ व जिला उपायुक्त को शिकायत कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि गांव के बाईपास के साथ गोहाना रोड पर चौराहा बनाया जाए, शहर की तर्ज पर गांव में भी सभी चौराहों पर लाइट, रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। उन्होंने बताया कि अगर मंगलवार तक सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए तो बुधवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर झोटा बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सतीश, राजेश, जोगिंदर, महेंद्र, परविंदर, सुरेश, ललित, योगेश, कपिल, संदीप व राजवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed