{"_id":"67eae51893415d655505a434","slug":"the-dilapidated-roads-of-murthal-university-will-be-repaired-sonipat-news-c-197-1-snp1008-134550-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुरथल विवि की खस्ताहाल सड़काें की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुरथल विवि की खस्ताहाल सड़काें की होगी मरम्मत
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय।
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 2.61 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने मुरथल विश्वविद्यालय में सड़कों के नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। मुरथल विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग विभाग के पास सड़क ज्यादा खस्ताहालत है। सड़कों की मरम्मत होने से स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा होगी।
मुरथल विश्वविद्यालय में सड़कों के नवीनीकरण को लेकर विभाग की ओर से टेंडर प्रकिया के बाद अब जल्द मुख्यालय को अलॉटमेंट पत्र लिखा जाएगा। अलॉटमेंट मिलने के बाद विभाग की ओर से मुरथल विश्वविद्यालय में सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा। विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग विभाग के पास खस्ताहाल सड़क के अलावा अन्य कई मार्गों पर भी काफी समय से गड्ढे बन चुके हैं। करीब 273 एकड़ में फैले मुरथल विश्वविद्यालय में प्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रदेशों जैसे हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व कुछ विदेशों के विद्यार्थी विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तु कला, प्रबंधन अध्ययन व मानविकी जैसी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साथ ही जिले से हजारों विद्यार्थी मुरथल विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग ने जनवरी में मुरथल विश्वविद्यालय में सड़कों के नवीनीकरण को लेकर मुख्यालय को 2.61 करोड़ रुपये का बजट भेजा था। बजट को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से मुरथल विश्वविद्यालय में खस्ताहाल सड़कों के नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। विभाग ने सड़कों की मरम्मत को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। मुख्यालय को जल्द अलॉटमेंट पत्र भेजा जाएगा। अलॉटमेंट मिलने के बाद विवि की सड़कों का नवीनीकरण होगा। इससे मुरथल विश्वविद्यालय में आवागमन करने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।