{"_id":"642dcd63ed63f05e8c03eb54","slug":"the-deputy-commissioner-suspended-the-sarpanch-of-shahzadpura-for-unauthorized-occupation-sonipat-news-c-17-1-115268-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनधिकृत कब्जा करने पर शहजादपुरा के सरपंच को उपायुक्त ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनधिकृत कब्जा करने पर शहजादपुरा के सरपंच को उपायुक्त ने किया निलंबित
Thu, 06 Apr 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 40 : सरपंच के निलंबन के आदेश दिखाते शिकायतकर्ता विनोद। संवाद
सोनीपत। गांव शहजादपुर के सरपंच को उपायुक्त ललित सिवाच ने निलंबित कर दिया है । सरपंच दीपक पर अनधिकृत कब्जे का आरोप है। गांव के ही रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की गई है। जांच में पता चला है कि सरपंच चुनाव में नामांकन के दौरान गलत जानकारी दी थी।
गांव शहजादपुर निवासी विनोद ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर सरपंच दीपक के खिलाफ विभागीय जांच करवाई थी। जांच में पाया गया कि निर्वाचित सरपंच ने कब्जा कर रखा है, जिसके लिए उसे पद से हटाने के लिए सिफारिश भी गई थी। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निर्वाचित सरपंच पर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ और प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगा था। जांच के बाद भी कार्रवाई न होने पर विनोद ने सरपंच के खिलाफ फिर से शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर अब उपायुक्त ने सरपंच दीपक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
बताया गया है कि वर्ष 2014 में गांव के तत्कालीन सरपंच रोशन लाल के कार्यकाल में दीपक पंच था। इस दौरान गांव में अवैध जमीन को लेकर निरीक्षण करवाया गया था। जिसमें दीपक का मकान पंचायत जमीन पर मिला था।