फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The department sought applications for sports nurseries, preparations to begin in the first week of April

Sonipat News: खेल नर्सरियों के लिए विभाग ने मांगे आवेदन, अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू करने की तैयारी

Sun, 09 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The department sought applications for sports nurseries, preparations to begin in the first week of April
सोनीपत के गोहाना रोड ​​स्थित सुभाष स्टेडियम।
सोनीपत। युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए जिले में नर्सरियां खोली जाएंगी। अप्रैल माह के पहले सप्ताह से शुरू होने वाली इन खेल नर्सरियों को लेकर खेल विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल विभाग की तरफ से खेल नर्सरियों की संख्या फिर से 112 से अधिक करने की तैयारी है। नर्सरियां चलाने के इच्छुक लोगों को 15 मार्च तक आवेदन करना होगा। विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल ओपन कर दिया है।
विज्ञापन

खेल नर्सरियां निजी विद्यालय, पंचायत व अकादमी में खोली जाती हैं। इनमें अभ्यास करने वाले प्रशिक्षकों को वेतन मिलता है। यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को सरकार खुराक भत्ता देती है। जो नर्सरी पहले से संचालित थी उन्हें भी दोबारा से नर्सरी शुरू करने के लिए पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिलास्तर पर प्रशिक्षकों की एक समिति बनाई जाएगी। गठित समिति मौके पर जाकर नर्सरियों की जांच करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि दी गई जानकारी सही है या नहीं। सही पाए जाने पर ही इन्हें संचालन की मंजूरी दी जाएगी, जो नर्सरी पहले चल रही थी उन्हें भी ग्रेड देने के बाद मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में चल रही थी 100 नर्सरियां
खेल नर्सरी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से विश्व स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना हैं। जिसके तहत प्रदेश के हर जिले में नर्सरी खोली जाएंगी। जिले में गत वर्ष 112 नर्सरियां आवंटित की गई थी। इसमें 32 सरकारी व 80 निजी नर्सरियां थी। हालांकि खिलाड़ियों की कमी, कोच नहीं होने सहित अन्य कारणों से दो सरकारी व 10 निजी नर्सरियां बंद हो गई थी। ऐसे में जिले में 100 नर्सरियां चल रही थी। जिनमें 30 सरकारी व 70 निजी नर्सरियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी माह में समाप्त हो गया था कार्यकाल
खेल अधिकारी ने बताया कि पहले चल रही नर्सरियों का कार्यकाल जनवरी माह में ही समाप्त कर दिया गया था। जिससे फरवरी व मार्च माह में होने वाली परीक्षाएं बाधित न हो। यह नर्सरियां अप्रैल माह में दोबारा सुचारू रूप से चलाई जाएंगी। इच्छुक संस्था, अकादमी या विद्यालय इसके लिए खेल विभाग की वेबसाइट पर 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। ऑफलाइन आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed