फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The department could inspect the fire safety standards of only a few out of a thousand factories

Sonipat News: सात हजार फैक्टरियों में से सिर्फ 45 के फायर मानकों की जांच कर सका विभाग

Sat, 27 Jun 2026 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The department could inspect the fire safety standards of only a few out of a thousand factories
बहादुरगढ़। लखनऊ अग्निकांड के बाद भी शहर की फैक्टरियों और कोचिंग सेटरों में विभाग फायर सेफ्टी के मानकों की जांच नहीं कर पा रहा है। पिछले एक महीने में सात हजार फैक्टरियों में से सिर्फ 45 की ही जांच हो पाई है। यही हाल कोचिंग सेंटरों का वहां भी विभाग तय समय में जांच नहीं कर पा रहा है। ऐसे में अधिकांश संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था अब भी जांच के दायरे से बाहर है। विभाग की ओर से सोमवार को बहादुरगढ़ के कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों और बैंक्वेटल हॉल संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


फायर विभाग की ओर से औद्योगिक इकाइयों, निजी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में फायर सिस्टम की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। शहर में छोटे-बड़े 20 से अधिक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई तंग गलियों और छोटे भवनों में चल रहे हैं। रविंद्र कुमार, आजाद सिंह, पवन शर्मा, विपिन अग्रवाल, विवेक कुमार ने कहा कि जिस तरह बहुमंजिला इमारतों, अस्पतालों और कोचिंग संस्थानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उसी अनुपात में अग्नि सुरक्षा जांच भी नियमित और तेज गति से होनी चाहिए।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि आग लगने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। यदि फायर सिस्टम सही तरीके से काम न करे तो बड़ा हादसा हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि सीमित स्टाफ के कारण निरीक्षण अभियान अपेक्षित गति से नहीं चल पा रहा है। विभाग चरणबद्ध तरीके से सभी संस्थानों की जांच कर रहा है। जिन संस्थानों में फायर सुरक्षा मानकों में कमी मिलेगी, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए जाएंगे। निर्धारित समय में कमियां दूर नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई दिनों से शहर में फायर विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा था। अब उन संस्थानों की पहचान की गई है, जिसमें फायर सिस्टम नहीं लगे हैं। सोमवार को ऐसे कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों को नोटिस जारी किए जाएंगे और उनके संचालकों को जल्द से जल्द फायर सिस्टम मजबूत करने के लिए कहा जाएगा। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-रविंद्र कुमार, फायर अधिकारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed