{"_id":"668f20bd78ce2c915104ae47","slug":"the-delegation-demanded-the-resolution-of-pending-demands-from-the-superintendent-engineer-sonipat-news-c-197-1-snp1004-121030-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिष्टमंडल ने अधीक्षक अभियंता से की लंबित मांगों के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिष्टमंडल ने अधीक्षक अभियंता से की लंबित मांगों के समाधान की मांग
Thu, 11 Jul 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला जनस्वास्थ्य इकाई ने लंबित मांगों को लेकर गोहाना रोड स्थित कार्यालय में बैठक की। इसकी अध्यक्षता प्रधान विनोद शर्मा ने की। इसके बाद यूनियन के शिष्टमंडल ने विभाग के अधीक्षक अभियंता राजीव गुप्ता के साथ बैठक कर कर्मचारियों की मांगों के समाधान की मांग की।
इकाई प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से कर्मचारियों की मांगों को लेकर अधीक्षक अभियंता कार्यालय को कई बार मौखिक व लिखित में मांग पत्र सौंपा गया है, लेकिन कर्मचारियों की अधिकतर मांगों का समाधान नहीं किया गया है। यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होगा, इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। सूची ठीक करने के उपरांत कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए और कर्मचारियों को मेडिकल व शिक्षा भत्ता दिया जाए। इस मौके पर इकाई चेयरमैन धूप सिंह लाकड़ा, सचिव सुरेंद्र सिंह, कार्यालय सचिव अमित कुमार, उप प्रधान रणबीर सिंह, सह सचिव देवेंद्र कुमार, उप प्रधान संजय दत्त, सहायक धर्मपाल व महेंद्र सैन नासा मौजूद रहे।