{"_id":"67e2ad225bbf845f680e6201","slug":"the-decreasing-number-of-passengers-on-khatu-shyam-route-has-increased-the-problems-of-roadways-sonipat-news-c-197-1-snp1002-134238-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खाटू श्याम रूट पर यात्रियों की घटती संख्या ने रोडवेज की बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खाटू श्याम रूट पर यात्रियों की घटती संख्या ने रोडवेज की बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी बसें व मौजूद यात्री। संवाद
सोनीपत। खाटू श्याम के लिए सोनीपत बस अड्डे से शुरू की गई सीधी बस सेवा रोडवेज के लिए घाटे का सौदा बन रही है। रूट पर यात्रियों की लगातार घटती जा रही संख्या ने रोडवेज अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है। रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि रूट को घाटे से उबारा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अगर रूट यूं ही घाटे में चलता रहा तो इसे फिर बंद किया जा सकता है।
राजस्थान के खाटू श्याम धाम पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 01 मार्च से सोनीपत बस अड्डे से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू की थी। यह बस सोनीपत से चलकर झज्जर, रेवाड़ी व नारनौल होते हुए खाटू श्याम धाम पहुंच रही है। जिसका किराया 345 रुपये निर्धारित किया गया था। शुरुआती दिनों में खाटू श्याम के लिए पर्याप्त सवारियां मिलने लगी थी, लेकिन मेला खत्म होने के बाद से सवारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। फिलहाल हालात यह हैं रूट पर रीसीट (प्रति किलोमीटर आमदनी) भी पूरी नहीं हो पा रही। ऐसे में रोडवेज अधिकारियों की चिंता बढ़ना भी लाजमी है। अधिकारियों का कहना है कि रूट पर यात्री संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
एक साल बाद फिर बंद होने का खतरा
सोनीपत बस अड्डे से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा करीब एक साल बाद शुरू की गई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस रूट पर पहले के मुकाबले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। महज 25 दिन में ही यात्रियों की संख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार घाटे में चल रही बस के महज एक माह के अंदर ही बंद होने के आसार नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
खाटू श्याम रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। यात्री संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इसके लिए लोगों को रूट पर सीधी बस सेवा शुरू करने की जानकारी दी जा रही है। यात्री संख्या नहीं बढ़ी तो अन्य विकल्प तलाशे जाएंगे।
सुरेंद्र दुग्गल, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत