{"_id":"64d13bd9549fd509920baae4","slug":"the-decision-of-the-printing-press-operators-will-not-put-up-posters-and-banners-at-the-chowk-sonipat-news-c-197-1-snp1003-4198-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रिंटिंग प्रेस संचालकों का फैसला चौक पर नहीं लगेंगे पोस्टर और बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रिंटिंग प्रेस संचालकों का फैसला चौक पर नहीं लगेंगे पोस्टर और बैनर
Tue, 08 Aug 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17. बैठक में पहुंचे जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, चेयरमैन संजय वर्मा का स्वागत
सोनीपत। शहर के चौक और महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ रखने के लिए प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन आगे आई है। संचालकों ने सर्वसम्मति ने फैसला लिया कि शहर के किसी भी महापुरुषों के चौक-चौराहों पर कोई भी पोस्टर, बैनर नहीं लगाएगा।
सोनीपत नगर सुधार मंच की ओर से चौक की सफाई करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। चौक पर सफाई करने के कुछ समय पर दोबारा से पोस्टर चस्पा दिए जाते हैं। इसको लेकर मंच की ओर से पहले भी पुलिस को शिकायत की जा चुकी है।
ओल्ड रोहतक रोड स्थित आर्य स्कूल परिसर में सोमवार को हुई बैठक में प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद संचालकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सोनीपत में प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन का गठन किया जाए, जिसके लिए प्रवीण वर्मा संरक्षक व संजय को सह संरक्षक बनाया गया। जल्द की एक बैठक कर शहर के सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को बुलाया जाएगा। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में जिला व्यापारमंडल के प्रधान संजय सिंगला, चेयरमैन संजय वर्मा का एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन संजय वर्मा ने कहा कि जिला व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को शहर के सुंदरीकरण में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान विजय सेतिया, विपिन, विनोद पालीवाल, अमित पांचाल, संदीप, मोनू, अंकित बत्रा, अमित समेत अन्य प्रिंटिग प्रेस संचालक मौजूद रहे।