फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The dead body of the married woman was found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 13 Nov 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the married woman was found hanging on the noose
महिला की मौत के बाद अस्पताल में पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
कुंडली। गांव नांगल कलां में विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग महिला को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उस पर मायके से दस लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और महिला के पिता के बयान पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी दमकन निवासी रामनिवास ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी रीना (35) की शादी वर्ष 2008 में गांव नांगल कलां निवासी कुलदीप के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा। उसकी बेटी ने दो बेटियों व एक बेटे को जन्म दिया। उसके बाद भी उसका पति, सास, ससुर, देवर व ननद उसे प्रताड़ित करते रहे। रामनिवास ने बताया कि वह दो माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी पर मायके से दस लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे थे। वह उसे मारने की धमकी दे रही थी। शनिवार सुबह कुलदीप के ताऊ ने उसे फोन कर उसकी बेटी की मौत की जानकारी दी। जब वह अस्पताल में पहुंचे तो पता लगा कि फंदा लगाने से उसकी बेटी की मौत हुई है। पुलिस ने रामनिवास के बयान पर ससुराल पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिता से शनिवार सुबह भी की बेटी ने बात
रामनिवास ने बताया कि उसकी बेटी ने शनिवार सुबह भी उसके पास फोन कर कहा था कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर दस लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे हैं। उसके बाद में उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षित बहन को लगातार करते प्रताड़ित
रीना की बहन नीलम ने बताया कि उसकी बहन उच्च शिक्षित थी। उसने दो विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रखी थी। उसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। वह अपने बच्चों की खुशी के लिए प्रताड़ना सहन करती रही। अब उसकी बहन को मार दिया गया। उसने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।

वर्जन
महिला की फंदा लगाने से मौत की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला के पिता के बयान पर उसके पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed