{"_id":"64628aee9da437bd570533d7","slug":"the-daughters-of-the-faculty-of-arts-did-wonders-in-the-12th-class-examination-results-sonipat-news-c-17-1-154393-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कला संकाय की बेटियों ने किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कला संकाय की बेटियों ने किया कमाल
Tue, 16 May 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
जिले में टॉप करने वाली निकिता की उपलब्धि पर उसे मिठाई खिलाते परिजन। संवाद
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें जिले के 79.08 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी लड़कियों का ही डंका बजा। जिले में लड़कियों ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा किया।
गोहाना के गांव रिंढाना निवासी विद्या सागर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कला संकाय की छात्रा निकिता ने 491 अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। राई खंड के गांव छतेहरा बहादुरपुर निवासी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर बारोटा निवासी पायल ने कला संकाय में 487 अंकों के साथ जिले में दूसरा और गांव हसनपुर निवासी सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल की कला संकाय की छात्रा स्नेहा ने 485 अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में जिले के 16 हजार 743 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें 7584 छात्राएं और 9159 छात्र शामिल हुए। सोमवार को जारी किए गए परीक्षा परिणाम में 13240 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 6431 छात्राएं और 6809 छात्र शामिल हैं। 3503 विद्यार्थी फेल हुए हैं। इनमें 1153 छात्राएं और 2350 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
इस बार शिक्षा बोर्ड ने नकल को रोकने के लिए हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया था। जिसके तहत प्रत्येक प्रश्नपत्र पर एक स्पेशल क्यूआर कोड अंकित किया गया था। जिससे कुछ हद तक पेपर लीक के मामलों पर रोक लगी थी।
मिठाई बांटकर खुशी का इजहार जताया
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार दोपहर बाद 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा परिणाम जानने के लिए विद्यार्थियों में उत्सुकता बनी रही। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जाने के लिए स्कूल अध्यापकों से संपर्क करते रहे। वहीं कुछ विद्यार्थी साइबर कैफे पर परिणाम जानने के लिए पहुंचे। देर सायं तक परिणाम जानने की जद्दोजहद जारी रही। बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर विद्यार्थी झूमते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार करते रहे।
प्रदेश में 18वें स्थान पर खिसका जिला
शिक्षा के हब के नाम से मशहूर सोनीपत जिला भले ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, लेकिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सोनीपत प्रदेश में टॉप टेन में भी स्थान नहीं बना पाया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी 88.10 फीसदी के साथ प्रदेश में टॉप पर रहा तो सोनीपत 79.08 फीसदी के साथ 18वें स्थान पर खिसक गया। जिले का परीक्षा परिणाम गत वर्ष के मुकाबले पांच पायदान और नीचे खिसका है। गत वर्ष परीक्षा परिणाम में जिला प्रदेश में 13वें स्थान पर था। रोहतक, नूंह, पलवल को छोड़ दे तो प्रदेश में सभी जिले परीक्षा परिणाम में सोनीपत से आगे रहे।
गत वर्षों का यह रहा परीक्षा परिणाम
वर्ष परीक्षा परिणाम
2022 87.40 फीसदी
2021 100 फीसदी
2020 71.83 फीसदी
2019 70.77 फीसदी
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की गत वर्षों से तुलना
वर्ष 2020 2021 2022 2023
कुल परीक्षार्थी 15734 15775 15884 16743
उत्तीर्ण हुए 11302 15775 13882 13240
कंपार्टमेंट 3314-- -- 1559 -- -- --
अनुत्तीर्ण 1118-- -- -- -- - 3503
पास फीसदी 71.84 100 87.40 79.08
जिले में लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत
परीक्षा दी संख्या पास फेल प्रतिशत
लड़के 9159 6809 2350 74.34
लड़कियां 7584 6431 1153 80.80
शहरी क्षेत्र और निजी स्कूलों ने फिर बाजी मारी
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के परीक्षा परिणामों में नजर डाले तो गांव के विद्यार्थी शहर के विद्यार्थियों से होशियार साबित हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 81.76 फीसदी रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 70.38 फीसदी रहा। वहीं निजी स्कूलों ने राजकीय स्कूलों से बेहतर परीक्षा परिणाम दिया। निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 80.56 फीसदी रहा, जबकि राजकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम 77.95 प्रतिशत रहा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें सोनीपत जिले का परीक्षा परिणाम 79.08 फीसदी रहा है। लड़कियों का परीक्षा परिणाम इस बार लड़कों से बेहतर रहा। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी

कंपार्टमेंट 3314
अनुत्तीर्ण 1118