फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The daughter said the culprits should be given death penalty

Sonipat News: बेटी बोली-गुनहगारों को मिले मौत की सजा

Tue, 20 Jan 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The daughter said the culprits should be given death penalty
सोनीपत। कुंडली क्षेत्र की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या और दुष्कर्म की आशंका ने इलाके के लोग स्तब्ध हैं। अर्धनग्न मिले शव ने न केवल परिवार को तोड़ दिया बल्कि गांव के लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

बुजुर्ग की बेटी ने कहा कि इस उम्र में मां के साथ हैवानियत हुई है। अब कौन सुरक्षित है। आंखों में आंसू लिए बेटी बोली कि मेरी मां के गुनहगारों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। जिस उम्र में मां थी उसमें उसके साथ ऐसा घिनौना कृत्य किया गया।
विज्ञापन

अगर 70 साल की बुजुर्ग महिला सुरक्षित नहीं है तो फिर बहू-बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी। बेटी ने कहा कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा पर सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब खेत में जाने से भी लगेगा डर : मृतका की बहू ने कहा कि इस घटना के बाद गांव की हर महिला दहशत में है। अगर ऐसी घटनाएं होंगी तो हम भी सुरक्षित नहीं हैं। खेत में काम करने, चारा लेने जाने से अब डर लगेगा। मेहनतकश महिला को इस तरह मार देना इंसानियत को शर्मसार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed