फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The couple was beaten up in enmity, had an abortion after being kicked in the stomach

रंजिश में दंपती को पीटा, पेट में लात मारने पर हुआ गर्भपात ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर रंजिशन दंपती को पीटा, पेट में लात मारने पर हुआ गर्भपात

Sat, 01 Oct 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The couple was beaten up in enmity, had an abortion after being kicked in the stomach
खरखौदा। गांव पाई निवासी एक महिला ने रंजिशन पति और उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि झगड़े के दौरान महिला के पेट में लात मारने से गर्भपात भी हो गया है। महिला की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाई निवासी मानसी का कहना है कि कुछ दिन पहले पति के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हुई थी, जिसकी वह रंजिश बनाए हुए थे। पांच दिन पहले जब वह पति के साथ ऑटो में सवार होकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए खरखौदा आ रही थी तो बीच रास्ते में गांव बरोणा के पास एक ऑटो चालक ने पहले तो उनका ऑटो रुकवाया और उसमें से एक सवारी को दूसरे ऑटो में बैठा दिया और इसके बाद उसी सवारी को लेकर उसके पति के साथ कहासुनी शुरू करते हुए झगड़े पर उतारू हो गया। वह इस मामले में बीच-बचाव कर रही थी तो उस ऑटो चालक ने अन्य साथियों को भी बुला लिया और उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान ऑटो चालक ने उसके पेट में लात मार दी। वहीं इस घटना के दौरान उसकी सोने की चेन व सोने की अंगूठी भी टूट गई। लोगों के बीच-बचाव करने पर वह मौके से बचकर आए, जबकि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद उसे खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। महिला ने हमले के दौरान गर्भपात होने की भी बात कही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed