फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The country is in safe hands, the army fought the war with full force

Sonipat News: देश सुरक्षित हाथों में, सेना ने जंग को पूरी शक्ति से लड़ा

Sun, 11 May 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The country is in safe hands, the army fought the war with full force
फोटो 33: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।
सोनीपत। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के बाद अब युद्धविराम की घोषणा कर दी गई है। इस पूरे देशभर में सेना की वीरता और साहस की सराहना हो रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सेना को बधाई देते हुए कहा कि आज देश पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर मोर्चे पर मजबूती से जवाब दिया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सेना ने आतंकवाद के खिलाफ इस जंग को पूरी शक्ति से लड़ा और दुश्मन के हथियारों को आसमान में ही नष्ट कर दिया। उन्होंने इसे भारतीय सेना की रणनीतिक दक्षता और तकनीकी मजबूती का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे के बावजूद भारत ने सटीक जवाब दिया, जिससे अब युद्धविराम की स्थिति बनी है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सेना ने जिस प्रकार से आसमान में ही दुश्मन के मंसूबों को कुचल दिया, वह गर्व की बात है। पूरा देश आज सेना के साथ खड़ा है और जवानों के शौर्य को नमन करता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अफवाहों से बचें और सेना व सरकार पर भरोसा रखें।
विज्ञापन

भगवंत मान ने रोका पानी तो खूब हो रही बारिश
पंजाब की तरफ से भाखड़ा का पानी रोके जाने पर खरखौदा में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर तंज कसा। वह शनिवार दोपहर को कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां बारिश होने लगी। जिस पर प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा का पानी रोका है। पानी रोकने के बाद से खूब बारिश हो रही है। पानी की हमें कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed