{"_id":"6964002ae5f527bc2a08ee10","slug":"the-contractor-did-not-distribute-the-bills-consumers-were-fined-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148048-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ठेकेदार ने बिल नहीं बांटा, उपभोक्ताओं पर लगा दिया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ठेकेदार ने बिल नहीं बांटा, उपभोक्ताओं पर लगा दिया जुर्माना
Mon, 12 Jan 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। जन स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक साल से पानी का बिल नहीं बांटा है। इसका खामियाजा अब आमजन को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग और ठेकेदार की लापरवाही का बोझ जनता पर नहीं डाला जाना चाहिए।
छह माह में पानी का बिल आता है लेकिन सालभर से नहीं बांटा गया है। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ताओं को जुर्माना भरना पड़ता है। शहर में कुल 5,661 उपभोक्ता हैं। इनके खातों में 4,07,592 रुपये का जुर्माना जुड़ चुका है। प्रत्येक उपभोक्ता पर 72 रुपये जुर्माना लगा है।
बिल समय पर न मिलने से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्हें बिल ही नहीं मिले तो वे भुगतान कैसे करते। लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह से विभाग और ठेकेदार की लापरवाही का मामला है जिसका बोझ जनता पर नहीं डाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग की एसडीओ सुदेश कुमारी का कहना है कि बिल वितरण का जिम्मा संबंधित ठेकेदार को दिया गया था। ठेकेदार ने समय पर बिल वितरित नहीं किए। उपभोक्ताओं पर पड़ा जुर्माना ठेकेदार से वसूला जाएगा। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।