फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The construction of the multipurpose building, which has been pending for three years, will be completed with an expenditure of Rs 5.41 crore.

Sonipat News: तीन साल से अधर में लटका बहुद्देशीय भवन का निर्माण 5.41 करोड़ से होगा पूरा

Thu, 26 Feb 2026 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The construction of the multipurpose building, which has been pending for three years, will be completed with an expenditure of Rs 5.41 crore.
सुभाष स्टेडियम में निर्माणाधीन बहुद्देशीय भवन। - फोटो : samvad
सोनीपत। सुभाष स्टेडियम में निर्माणाधीन बहुद्देशीय भवन का काम अब पूरा होने की उम्मीद है। तीन साल से अधर में लटके इस भवन के निर्माण के लिए रिवाइज बजट स्वीकृत करते हुए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर और अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है। भवन को पूरा करने पर 5.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सितंबर 2025 में भेजे गए रिवाइज बजट को मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। एक माह के अंदर भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। खेल विभाग ने वर्ष 2018 में गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में बहुद्देशीय भवन का निर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन

इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। उस वक्त इसके लिए 2.42 करोड़ रुपये जारी किए गए थे जबकि निर्माण का कुल बजट 3.25 करोड रुपये था। वर्ष 2022 तक खेल विभाग की ओर से जारी 2.42 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद शेष राशि नहीं मिली तो ठेकेदार ने काम बीच में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सितंबर 2025 में विभाग ने भवन का काम पूरा करने व अन्य सुविधाओं के लिए 5.41 करोड़ रुपये का रिवाइज बजट खेल विभाग को भेजा जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है।
बहुद्देशीय भवन में इंडोर खेलों की भी सुविधा
बहुउद्देशीय भवन में खेल अधिकारियों के कार्यालय और खिलाड़ियों के लिए छात्रावास की सुविधा होगी। खिलाड़ियों व अधिकारियों के लिए इंडोर जिम की सुविधा होगी। बैडमिंटन कोर्ट के साथ कबड्डी, कुश्ती व बास्केटबॉल जैसे इंडोर खेलों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। इसके अलावा स्टेडियम के मुख्य द्वार से भवन तक सड़क और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।


निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का काम पूरा करवाने के लिए रिवाइज बजट को मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर व राशि अलॉटमेंट की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इस राशि में से वर्ष 2022 में 2.42 करोड़ रुपये भवन निर्माण पर खर्च हो चुके हैं। शेष राशि से जल्द निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाया जाएगा। -भूपिंद्र, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत



खेल विभाग की ओर से निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का कार्य पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को शेष राशि जारी कर दी गई है। काम शुरू करना लोक निर्माण विभाग पर निर्भर है। सुभाष स्टेडियम में भवन का निर्माण पूरा होने से खिलाड़ियों को बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी। -मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed