फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The conspirator of the murder of the history-sheeter was arrested

Sonipat News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के षड्यंत्रकारी को दबोचा

Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The conspirator of the murder of the history-sheeter was arrested
राई। गांव मेहंदीपुर के पास मुरथल अनाज मंडी के सामने चाय की दुकान पर बैठे हिस्ट्रीशीटर निखिल की 13 गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव हसनपुर निवासी साहिल है। पुलिस ने उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोप है कि उसके प्लॉट में बैठकर ही निखिल हत्याकांड की साजिश रची थी। मामले में विपिन पर हत्या कराने का आरोप है।
विज्ञापन

गांव मेहंदीपुर निवासी फूल सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि उनके भतीजे निखिल (26) की 10 अप्रैल को मुरथल अनाज मंडी के गेट पर चाय की दुकान के पास हत्या कर दी थी। उसे 13 गोली मारी गई थी। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार निखिल की हत्या की साजिश साहिल के प्लॉट में रची गई थी। हत्या में उसके साथी विपिन का नाम सामने आया है। विपिन व निखिल गुट में रेत खनन को लेकर रंजिश थी। साहिल ही विपिन के घर से उसकी बाइक लेकर आया था। जिसे वारदात में प्रयुक्त किया गया। पुलिस ने साहिल को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उधर, निखिल के परिवार पर आरोप लगा है कि हत्या के मामले में जेल में उम्रकैद की सजा भुगत रहे उसके पिता को बाहर निकालने के प्रयास हो रहे है। उसे पैरोल दिलाने की कोशिश हो रही है। निखिल के पिता अजीत पर अपने भाई कृष्ण की हत्या का आरोप था। जिसमें उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है। वह फिलहाल करनाल जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed