{"_id":"68aa25f2f6013e3cc8078843","slug":"the-condition-of-dilapidated-buildings-of-four-schools-will-improve-tenders-worth-rs-257-crore-issued-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141138-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार स्कूलों के जर्जर भवनों की दशा सुधरेगी, 2.57 करोड़ के टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार स्कूलों के जर्जर भवनों की दशा सुधरेगी, 2.57 करोड़ के टेंडर जारी
Sun, 24 Aug 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के चार स्कूलों के भवनों के निर्माण के लिए 2.57 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार स्कूलों में कमरों व लैब का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जिले में कई स्कूलों के भवन जर्जर और कंडम हो चुके हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से इनकी सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी गई थी। मुख्यालय से कई स्कूलों को चिन्हित कर उनके निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है।
फिलहाल चार स्कूलों को 2.57 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस बजट से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंडली में 12 कमरे और बरामदा, बीसवांमील के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आठ कमरे और बरामदा, गन्नौर के दातौली गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आठ कमरे और बरामदा बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
गोहाना के बड़ौता स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलाजी की लैब बनाई जाएगी। नए भवन आधुनिक तकनीक से तैयार किए जाएंगे। सभी कक्षाओं में भूकंप और आग से बचाव की विशेष सुविधा उपलब्ध होगी।
सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था होगी। बड़ौता स्कूल में बनने वाली प्रयोगशालाएं पूरी तरह आधुनिक होंगी और उनमें नवीनतम उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राएं प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त कर सकें। शिक्षा विभाग के एसडीओ सुमेर मलिक ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही स्कूलों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।