फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The company's manager robbed cash from the bike, shopkeeper and housewife

कंपनी के मैनेजर से बाइक, दुकानदार और गृहिणी से नकदी लूटी

Sun, 02 Oct 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The company's manager robbed cash from the bike, shopkeeper and housewife
सोनीपत/खरखौदा। बेखौफ बदमाश सोनीपत में लगातार वारदात कर रहे हैं। बदमाशों ने तड़के एक निजी कंपनी के मैनेजर व साथियों को चाकू दिखाकर बाइक लूट ली। वहीं खरखौदा में दुकानदार से सिगरेट लेने के बहाने नकदी लूटकर भाग गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने मोहाना में घर में घुसकर गृहिणी को धारदार हथियार से घायल कर चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। मामले को लेकर कुंडली, खरखौदा व मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बारोटा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने निजी कंपनी के मैनेजर, सुपरवाइजर व एक अन्य के साथ धक्का-मुक्की कर चाकू दिखाकर मैनेजर की बाइक लूट ली। मूलरूप से बिहार के जिला मधुबनी के मधेपुर निवासी जितेंद्र कुमार महतो ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह बारोटा में एक कंपनी की शाखा में मैनेजर हैं। वहीं कंपनी में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सिमत निवासी मोहित कुमार व उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गांव मर्गपुर के रहने वाले गिरीश कुमार सुपरवाइजर हैं। वह तीनों शनिवार तड़के 3:20 बजे एक बाइक से बारोटा जाने के लिए निकले थे। बाइक वह खुद चला रहा था। जब वह बारोटा के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने हाथापाई कर उनकी बाइक छीन ली। वह मैनेजर और उनके साथी दोनों सुपरवाजर के मोबाइल व पर्स छीनने की कोशिश करने लगे। इस पर मैनेजर व उनके साथियों ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। दो लुटेरों ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी और उनकी बाइक लेकर भाग गए। कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार तडके चार बजे सैदपुर में मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानदार से नकदी व मोबाइल लूट लिया। गांव पिपली निवासी सुरेंद्र उर्फ बिट्टू ने सैदपुर में बिट्टू कंफेक्शनरी के नाम से दुकान कर रखी है। वह शनिवार तडक़े दुकान पर पहुंचकर साफ-सफाई करने के बाद बाहर बैठ गए। करीब चार बजे उसकी दुकान पर बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे, जिनकी उम्र करीब 20-25 वर्ष थी। सुरेंद्र का कहना है एक युवक ने सिगरेट की मांग की तो वह उठकर दुकान के अंदर सिगरेट लेने चले गए। इसी बीच तीनों युवक उसकी दुकान के अंदर ही आ घुसे। वह कुछ समझ पाते इससे पहले एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी तो दूसरे ने चाकू निकाल लिया। तीसरे ने कहा कि सिगरेट के अलावा उसके पास और जो कुछ भी है उनके हवाले कर दे। उन्होंने उसकी जेब से छह हजार रुपये की नकदी निकाल ली और मोबाइल भी लूटकर भाग गए। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गांव मोहाना में दो-तीन बदमाशों ने रात को घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। वह घर के अंदर मंदिर से चार हजार रुपये लेकर भाग गए। कांता देवी ने पुलिस को बताया कि वह रात को एक बजे लघुशंका के बाद चारपाई पर आकर लेट गई। इसी दौरान दो-तीन युवक उनके घर में घुस गए। लुटेरों ने उन्हें दबोच लिया और मुंह और आंख पर कपड़ा बांध दिया। वह धारदार हथियार अड़ाकर नकदी और आभूषणों के बारे में पूछताछ करने लगे। घर में रुपये नहीं होने की बात कहने पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। महिला के पेट व हाथों पर चाकू से वार कर चोटिल कर दिया। महिला ने मंदिर में पैसे रखे होने की जानकारी दी। जिस पर वह चार हजार रुपये लूटकर भाग गए। महिला को उपचार दिलवाने के बाद मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed