फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Blood soaked clothes of Nihang Bhagwant and Govind Preet recovered in Kundli border murder case of Sonipat

कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: सरेंडर करने वाले निहंग भगवंत व गोविंद प्रीत के खून से सने कपड़े बरामद

Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
सार

कुंडली बॉर्डर हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। सरेंडर करने वाले निहंग भगवंत व गोविंद प्रीत के कपड़े अब जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे। पुलिस आरोपी सर्बजीत और नारायण सिंह की तलवार पहले ही बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
Blood soaked clothes of Nihang Bhagwant and Govind Preet recovered in Kundli border murder case of Sonipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक लखबीर सिंह की नृशंस हत्या के मामले में आत्मसमर्पण करने वाले भगवंत व गोविंद प्रीत के वारदात के समय पहने गए कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस टीम अब मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, कई स्थानों की निशानदेही भी कराई गई है। कुंडली बॉर्डर पर 15 अक्तूबर को हुई लखबीर की हत्या के मामले में चार निहंग आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इनमें सरबजीत व नारायण सिंह की तलवार व कपड़े पहले बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: 20 हजार नंबरदारों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, सालाना ले सकेंगे 5 लाख तक कैशलेस सुविधा
विज्ञापन


फॉरेंसिक लैब में करवाई जाएगी जांच
अब गोविंद प्रीत व भगवंत के कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया गया है कि जो कपड़े बरामद हुए हैं, उन पर खून लगा है। इन कपड़ों को सील कर दिया गया है। इनको जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भिजवाया जाएगा। साथ ही पुलिस ने मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पानीपत: कव्वाली सुन लौट रहे दोस्त की ईंट मारकर हत्या, फिर खुद ही लेकर आया परिजनों को

पुलिस ने रिमांड के दौरान दो अन्य आरोपियों के वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस के संज्ञान में आए हैं। पुलिस ने कई स्थानों की निशानदेही भी कराई है। सभी सबूत बारीकी से जुटाए जा रहे हैं।
-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed