{"_id":"693c82b208d30fed7304d7eb","slug":"the-chief-ministers-flying-squad-raided-the-irrigation-department-and-53-employees-were-found-absent-sonipat-news-c-197-1-snp1001-146615-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सिंचाई विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने डाला छापा, 53 मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सिंचाई विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने डाला छापा, 53 मिले नदारद
Sat, 13 Dec 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के गोहाना स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में छापा डालने के बाद कागजी कार्रवाई
सोनीपत। सिंचाई विभाग के गोहाना कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा डाला तो एसडीओ सहित 53 अधिकारी-कर्मी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। छापा का पता लगा तो कुछ कर्मी व अधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी अनुपस्थिति दर्ज हो चुकी थी।
करनाल से निरीक्षक बिजेंद्र सिंह की टीम गोहाना सिंचाई विभाग में जल सेवा मंडल और कंस्ट्रक्शन शाखा में पहुंची और निरीक्षण किया। उनकी टीम में एसआई महावीर, एएसआई राजेश और शमशेर थे। टीम ने हाजिरी रजिस्टर और ड्यूटी रोस्टर की बारीकी से जांच की और उसके आधार पर उपस्थिति दर्ज की।
जांच में जल सेवा मंडल शाखा में 39 में से 20 कर्मचारी नदारद मिले तो कंस्ट्रक्शन शाखा में 33 में से 15 समय पर नहीं पहुंचे थे। छह छुट्टी पर पाए गए और अन्य ड्यूटी पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सुबह करीब 9:15 बजे छापा डाला और दोपहर ढाई बजे तक जांच की। जो भी कर्मचारी बाद में पहुंचे, उनके नाम समय सहित दर्ज किए गए।
विज्ञापन
मोबाइल लोकेशन से की फील्ड कर्मचारियों की जांच
फील्ड में रहने की बात कहने वाले कई कर्मचारियों को टीम ने तुरंत मोबाइल पर लाइव लोकेशन भेजने के निर्देश दिए। टीम को पहले से शिकायतें मिल रही थी कि कई कर्मचारी रोजाना देर से आते हैं और कुछ बिना सूचना अनुपस्थित रहते हैं। मौके पर मिली स्थिति ने शिकायतों को सही साबित कर दिया।
पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी, कार्रवाई की तैयारी
टीम ने सभी रजिस्टरों और कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच पूरी करने के बाद तथ्यों सहित विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। अब देर से आने या बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों-कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला मुख्यालय करेगा।