फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The character of Sudama in the Srimad Bhagwat Katha gives the message of true friendship and contentment.

Sonipat News: श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र पर सच्ची मित्रता और संतोष का दिया संदेश

Sun, 01 Mar 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The character of Sudama in the Srimad Bhagwat Katha gives the message of true friendship and contentment.
श्रीमद्भागवत कथा में राज्य सभा सदस्य राम चन्द्र जांगड़ा। फोटो संवाद
गोहाना। श्री सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शनिवार को सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथावाचक पूजा प्रीति रामानुज ने कहा कि सुदामा केवल एक गरीब ब्राह्मण नहीं थे बल्कि संतोष और सच्ची मित्रता की मूर्ति थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब सुदामा की पत्नी ने उन्हें अपने सखा श्रीकृष्ण के पास जाने के लिए कहा तब उनके मन में कुछ मांगने का भाव नहीं था बल्कि अपने मित्र से मिलने की तड़प थी। यही सच्ची भक्ति है, जहां स्वार्थ नहीं, केवल प्रेम और विश्वास होता है।
विज्ञापन

कथा के माध्यम से बताया गया कि सच्ची मित्रता और भगवान के प्रति निस्वार्थ भाव ही जीवन का असली धन है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामचंद्र जांगड़ा (सदस्य राज्यसभा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील मेहता और नीलम मेहता मौजूद रहे। मुख्य यजमान एवं प्रसाद सेवा रोशन गोयल और सरोज गोयल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रवीण गोयल, आरडी शर्मा, विनोद अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन, रामनिवास सैनी, गोविंद गोयल, चंद्रशेखर शर्मा, अरुण सैनी, संजय जैन, चेलाराम चुग, सुंदर कश्यप, पवन बंसल और सुरेश मल्होत्रा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला विंग में ममता गुप्ता, नीमा मेहता, अनिता सैनी और सुमन वर्मा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed