फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The chants of Bol Bam started echoing on the streets and the Kanwariyas started moving towards their destination

Sonipat News: सड़कों पर गूंजने लगे बोल बम के जयकारे, गंतव्य की ओर बढ़ने लगे कांवड़िया

Sun, 23 Feb 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The chants of Bol Bam started echoing on the streets and the Kanwariyas started moving towards their destination
फोटो 27- सोनीपत के कैलाश कॉलोनी स्थित ओम श्री शिव धाम मंदिर से महाशिवरात्रि को लेकर सजाया गया श - फोटो : ramban
सोनीपत। जिलाभर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारियाें का दौर शुरू हो चुका है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटें लगाकर भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं का मुरथल रोड से आगमन शुरू हो गया है। वहीं कुछ कांवड़िए डाक कांवड़ लाने के लिए भी हरिद्वार रवाना हो रहे हैं। हरिद्वार से आने वाले रास्तों पर बोल बम के जयकारे गूंजने लगे हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में उल्लास बना हुआ है। महिलाएं व्रत रखने के लिए अभी से तैयारियां कर रही हैं। वहीं दुकानदारों ने भी तैयारियां तेज कर दी है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की विधि विधान से पूजा करने से भगवान प्रसन्न होकर मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुरथल रोड से गुजरने वाले महेंद्रगढ़ के रामकुमार, सतीश, प्रवीन व संदीप ने बताया कि वह हर साल इन्हीं दिनों कांवड़ लेने जाते हैं। उनके 29 सदस्यीय दल ने 18 फरवरी को कांवड़ उठाई थी। महाशिवरात्रि से पहले वह महेंद्रगढ़ पहुंच जाएंगे। महाशिवरात्रि के दिन महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

देवाधिदेव महादेव की 25 फरवरी को निकलेगी बरात
श्रीराम मंदिर धर्मार्थ समिति की ओर से कैलाश कॉलोनी स्थित ओम श्री शिव धाम मंदिर से 25 फरवरी को सुबह 11 बजे देवाधिदेव महादेव की बरात निकाली जाएगी। मंदिर के पुजारी पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शहर को भक्तिमय बनाएंगी। मुख्यातिथि के रूप में विधायक निखिल मदान मंदिर परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। 26 फरवरी को सुबह 9 बजे हवन कर हरिद्वार से लाए जा रहे गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिर परिसर में 27 फरवरी को सुबह 10 बजे भंडारा लगाया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्था श्रीराम मंदिर धर्मार्थ समिति व भक्तों के सहयोग से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed