Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
The chairman reached the court one and a half hours late, only two complaints reached
{"_id":"638117c0b6dc79356e357c63","slug":"the-chairman-reached-the-court-one-and-a-half-hours-late-only-two-complaints-reached-sonipat-news-rtk66455414","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दरबार में डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे चेयरमैन, महज दो शिकायतें पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दरबार में डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे चेयरमैन, महज दो शिकायतें पहुंची
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में शिकायतें सुनते सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके खन्ना। संवाद
- फोटो : Sonipat
Link Copied
बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में शुक्रवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआएफ) का जनता दरबार लगाया गया। जिसमें महज दो उपभोक्ताओं ने शिकायतें दीं। यह दरबार सुबह 11 बजे शुरू होने था, लेकिन डेढ़ घंटे देरी से सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके खन्ना पहुंचे। ऐसे में कई उपभोक्ता इंतजार करने के बाद लौट गए। देरी से पहुंचे अधिकारी शाम 4 बजे तक उपभोक्ताओं के आने का इंतजार करते रहे। दो उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनकर एक माह में समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बिजली निगम के अधिकारी सुबह 11 बजे सर्कल परिसर में पहुंच गए थे। उसके साथ ही कई उपभोक्ता भी कार्यालय में आ गए थे। लेकिन सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके खन्ना दरबार में डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। उससे पहले कई उपभोक्ता कार्यालय में चेयरमैन के आने का इंतजार करते रहे। डेढ़ घंटे तक कई उपभोक्ता अपनी शिकायत दिए बगैर वापस घर लौट गए थे। चेयरमैन आरके खन्ना ने देरी होने का कारण बताया। उनका कहना है कि जीटी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण लगे जाम में फंस गए थे। जिसके कारण उन्हें दरबार में समय पर आने पर देरी हो गई। दोपहर 12.30 बजे के बाद दो उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इसके बाद शाम 4 बजे तक चेयरमैन उपभोक्ताओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन उपभोक्ता नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।