फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The case of inciting religious conversion reached the Deputy Commissioner's court

Sonipat News: उपायुक्त के दरबार पहुंचा धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का मामला

Tue, 16 Sep 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The case of inciting religious conversion reached the Deputy Commissioner's court
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक युवती को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। महिला यात्रियों की ओर से रविवार को जीआरपी थाना में शिकायत देने के बाद सोमवार को मामला उपायुक्त तक पहुंच गया।
विज्ञापन

रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ के नेतृत्व में अन्य सदस्य व शिकायतकर्ता महिला लघु सचिवालय पहुंचे। उपायुक्त को ज्ञापन देकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन पर एक सक्रिय गिरोह हिंदू यात्रियों को निशाना बनाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन

करीब 7 महिलाओं और दो युवकों की ओर से पहले यात्रियों से सामान्य बातचीत शुरू की जाती है। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जाता है। इतना ही नहीं यात्रियों का दुख-दर्द जानते हुए उनसे बाइबल भेंटकर चर्च में प्रार्थना कर उनके दुख दूर होने का लालच दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यह गिरोह आर्थिक प्रलोभन, झूठे दावे, चमत्कारिक इलाज का झांसा देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता है। रक्षक सेना के प्रमुख मनजीत तिहाड़ ने कहा कि संगठन का किसी धर्म के प्रति कोई विरोध नहीं है लेकिन हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने वालों, धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने या उकसाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों को ठीक करने, दुख-दर्द दूर करने, आर्थिक सहायता देने जैसे झूठे दावे कर धर्मांतरण कराने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी संगठन या व्यक्ति ऐसी हिम्मत न जुटा सके।

रक्षक सेना की ओर से रमेश जांगड़ा, नरेश राठौर, राजू सिटावली, राजेश, काला ने मांग की कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल जांच शुरू करे। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed