फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The car was looted, cash and mobile by showing the pistol to the officer

अधिकारी को पिस्तौल दिखाकर कार, नकदी व मोबाइल लूटा

Tue, 24 Aug 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
The car was looted, cash and mobile by showing the pistol to the officer
जीटी रोड से गांव नांगल कलां रोड स्थित ग्रांड स्क्वायर सोसायटी के पास देर रात दो बदमाशों ने सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) के दिल्ली में तैनात अधिकारी को पिस्तौल दिखाकर कार, दो हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश अधिकारी को पिस्तौल दिखाकर कार में साइड में बैठाकर पतला की तरफ ले गए। जहां से मौका देखकर वह भाग निकले। उसके बाद बदमाश उनकी कार व सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नांगल कलां रोड स्थित ग्रांड स्क्वायर सोसायटी के फ्लैट में रहने वाले अनिरुद्ध शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह सीपीडब्ल्यूडी, दिल्ली में कार्यरत है। रविवार देर रात वह अपनी वरना कार में जीटी रोड से नांगल रोड होते हुए फ्लैट पर जा रहे थे। जब वह सोसायटी के निकट पहंचे तो उनके मोबाइल पर उनके परिचित का फोन आ गया। जिस पर उन्होंने कार को एक तरफ रोक लिया और बातचीत करने लगे। इसी बीच दो युवक उसके पास आए। वह जबरदस्ती खिड़की खोलकर कार के अंदर घुस गए। उनके से एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। उसके साथी ने उसे चालक सीट से दूसरी सीट पर बैठा दिया। वह खुद चालक सीट पर बैठ गया। उन्होंने उससे पैसे देने की मांग की और न देने पर मारने की धमकी दी। जिस पर उसने दो हजार रुपये, पर्स और मोबाइल उन्हें दे दिए। जिसके बाद युवकों ने कार को मोड़ दिया और वह उसे पतला गांव की तरफ ले गए। वहां आगे ले जाने के बाद उन्होंने कार को रोक दिया और उससे फिर से पैसों की मांग की। उसने पैसे होने से मना कर दिया। इसी बीच वह कार की खिडक़ी खोलकर वहां से भाग लिया। उसके कार से उतरते ही युवक उसकी कार लेकर भाग गए। कागजात भी कार के अंदर ही थे। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अनिरूद्ध के बयान दर्ज कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

20 मिनट तक सांसत में रही अधिकारी की जान
बदमाश अनिरुद्ध शर्मा को आधा घंटा तक पिस्तौल बल के काबू कर अपने साथ घुमाते रहे। पहले उन्होंने सोसायटी के पास ही उनकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर उन्हें डराया। उसके बाद वह उनकी कार में ही उन्हें लेकर पतला रोड की तरफ चले गए। सोसायटी से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर उन्होंने कार को रोक लिया था। उसके बाद वह उन्हें डराकर पैसे मांगते रहे। हालांकि वह हिम्मत कर कार की खिडक़ी खोलकर भाग निकले। उस दौरान भी उन्हें काफी देर तक बदमाशों का डर सताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के अंदर लूट की तीसरी वारदात
जिले में दो दिन के अंदर लूटपाट की तीसरी वारदात हुई है। इससे पहले 21 अगस्त की देर शाम को केएमपी पर जठेड़ी के पास कुंडली औद्योगिक क्षेत्र से आए फैक्टरी कर्मी से बदमाश बाइक, नकदी व मोबाइल लूट ले गए थे। उसी दिन रात करीब सवा आठ बजे बहालगढ़ रोड पर बदमाश एक कार स्पेयर पार्टस विक्रेता से नकदी लूट ले गए थे। उन्होंने दुकानदार पर गोली भी चला दी थी।
लूट की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed