फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The car driver hit the bike, the elderly died

कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Fri, 10 Sep 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
The car driver hit the bike, the elderly died
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव मुंडलाना में एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। बाइक चालक ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव मुंडलाना निवासी विजयपाल ने पुलिस को बताया कि वह 8 सितंबर को अपनी बाइक पर पांच वर्षीय बेटे व रिश्ते में पोते कुंज के साथ गांव में ही स्थित सीएचसी में दवा लेने गया था। वहां से वापस आते हुए उसे सीएचसी में ही गांव निवासी बुजुर्ग दीपा भी मिल गया। उसने उसे गोशाला तक छोड़ने की बात कही। गोशाला के पास पहुंचने पर जब वह बुजुर्ग को उतारने लगा तो गोहाना की तरफ से आ रही एक कार चालक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। गाड़ी व बाइक के बीच फंसने से बुजुर्ग को काफी चोटें आई। इसके अलावा उसे, उसके बेटे व पोते को भी चोटें आई। गांव के ही एक युवक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed