फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The by-election for the post of Gannaur Municipal Council Vice-Chairman will now be held on the 25th.

Sonipat News: अब 25 को होगा गन्नौर नगरपालिका उपाध्यक्ष उप चुनाव

Sat, 22 Aug 2026 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The by-election for the post of Gannaur Municipal Council Vice-Chairman will now be held on the 25th.
गन्नौर। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के उप चुनाव की नई तारीख 25 अगस्त तय की गई है। यह चुनाव नगरपालिका परिसर में होगा। पहले वीरवार को होने वाला उप चुनाव एसडीएम प्रवेश कादियान के बीमार होने से स्थगित हो गया था। पार्षदों ने प्रशासन पर आरोप लगाए कि दूसरे अधिकारी को भेजकर चुनाव करवाना चाहिए था। उन्होंने हाईकोर्ट जाने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने अगले ही दिन नया कार्यक्रम जारी किया। 25 अगस्त को सुबह 11 बजे पार्षदों की हाजिरी होगी। नामांकन फार्म प्रस्तुत किए जाएंगे और दोपहर 12:30 बजे तक नामांकन वापसी होगी। इसके बाद बैलेट पेपर या ईवीएम से चुनाव होगा। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि उपायुक्त ने एसडीएम को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed