फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The body of the teenager was murdered and thrown into the canal.

Sonipat News: किशोर की हत्या कर नहर में फेंक दिया था शव

Wed, 26 Feb 2025 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The body of the teenager was murdered and thrown into the canal.
फोटो 42- लक्ष्य की फाइल फोटो।
खरखौदा। गांव पाई लापता किशोर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। किशोर के शव को एनसीआर वाटर चैनल नहर में फेंक दिया था। सात दिन बाद किशोर का झज्जर पुलिस ने रोहद गांव के पास से बरामद किया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है।
विज्ञापन


गांव पाई निवासी देवी ने 18 फरवरी को खरखौदा पुलिस को बताया था कि उनके बेटे लक्ष्य (17) एक दिन पहले घर से बाइक लेकर निकले थे। उसके बाद से वह वापस नहीं आए। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को झज्जर के गांव रोहद, झज्जर के पास से होकर गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर में एक किशोर के शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकाला तो किशोर के गले में पाजामे के नाड़े से फंदा लगा हुआ मिला और जूतों के फीते से उसके हाथ बंधे थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया तो शव की पहचान लक्ष्य के रूप में हुई। मामले की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। लक्ष्य के मामा रवि का कहना है कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


पति से अलग मायके में रह रही है देवी

लक्ष्य की मां देवी का पति से अलग अपने मायके में ही रह रही है और यहीं पर रहते हुए अपने इकलौते बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। अब उनका सहारा सदा के लिए उनके बिछड़ गया है। लक्ष्य की हत्या के बाद से परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed