फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The body of a young man was brutally murdered and thrown in a sorghum field to dispose of it, his legs were tied.

Sonipat News: बेरहमी से हत्या कर ठिकाने लगाने को ज्वार के खेत में फेंका युवक का शव, बंधे थे पैर

Sun, 13 Oct 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 13 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was brutally murdered and thrown in a sorghum field to dispose of it, his legs were tied.
फोटो 14: सोनीपत के गांव लिवासपुर के खेत में युवक की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के लिए कार्र
राई/सोनीपत। गांव लिवासपुर में ज्वार के खेत में युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। शव पर चोट के निशान हैं और पैर कपड़े से बांध रखे थे। किसान खेत में गए तो बदबू आने पर शव का पता लगा और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने किसान के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गांव लिवासपुर निवासी किसान बालकिशन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने ग्रामीण जिले सिंह की आधा एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर ज्वार की फसल उगा रखी है। वह शुक्रवार देर शाम अपने खेत में ज्वार लेने गए तो उन्हें बदबू आने लगी। उन्होंने ज्वार के खेत में अंदर जाकर देखा तो वहां पर एक युवक का शव पड़ा था। शव कई दिन से पड़ा होने के कारण क्षत-विक्षत हो चुका था, इसके कारण उसमें से बदबू आ रही थी। उसके पैरों पर कपड़ा बंधा था। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांवो में मौजिज लोगों के पास शव के फोटो भेजकर पहचान का किया, लेकिन पता नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। शनिवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बालकिशन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




पेट, सीने व पैरों पर मिले चोट के निशान

पुलिस के अनुसार जिस युवक का शव मिला है उसकी उम्र करीब 30 वर्ष लग रही है। उसने सफेद रंग की कमीज व नीली पेंट पहन रखी है। उसके सिर, सीने, पेट व पैरों पर चोट के निशान मिले हैं। चोट के चलते अंदेशा है कि उसकी हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए ज्वार के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए

पुलिस ने मामले में सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल के साथ ही आसपास भी जांच कर सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी।



युवक का शव खेत के अंदर मिला है। इसमें किसान के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

- रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed