फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Amits bike recovered who used after double murder in Sonipat

सोनीपत डबल मर्डर: हत्यारोपी अमित की बाइक बरामद, पुलिस ने दिल्ली और कुंडली बॉर्डर से जुटाए साक्ष्य

Mon, 15 Nov 2021 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (सोनीपत) 
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (सोनीपत)  Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 15 Nov 2021 12:57 AM IST
सार

सोनीपत में डबल मर्डर के आरोपी अमित से वारदात में प्रयोग की गई बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों से दिल्ली और कुंडली बॉर्डर की निशानदेही भी करवाई है। तीन लोगों पर आरोपियों ने फायरिंग की थी। जिसमें महिला पहलवान और उसके भाई की मौत हो गई थी। मृतकों की मां गंभीर रूप से घायल हुई थी।

विज्ञापन
Amits bike recovered who used after double murder in Sonipat
मृतक भाई-बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव हलालपुर में महिला पहलवान निशा व उसके भाई सूरज की गोली मारकर हत्या करने व मां धनपति को घायल करने के मामले में आरोपी अमित से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद लिया है। वहीं, पुलिस मुख्य आरोपी पवन और उसके चचेरे साले सचिन को लेकर दिल्ली व कुंडली बॉर्डर पर गई। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। गांव हलालपुर स्थित सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में 10 नवंबर की दोपहर को महिला पहलवान निशा दहिया (22) व उसके भाई सूरज (18) की गोलियां मारकर हत्या की गई थी और मां धनपति को भी घायल कर दिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नारनौल में बड़ा हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत
विज्ञापन


गलत हरकत का विरोध करने पर की थी वारदात
धनपति ने हत्या का आरोप अकादमी संचालक रोहतक के गांव बालंद निवासी पवन, उसकी पत्नी सुजाता व दो सालों अमित व सचिन पर लगाया था। गांव हलालपुर स्थित अपनी ससुराल में अकादमी चला रहे पवन पर धनपति ने बेटी से गलत हरकत करने व विरोध करने पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में पवन, अमित व सचिन को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अमित की निशानदेही पर वारदात के बाद भागने में प्रयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया है। आरोपी बाइक को बालंद गांव में ले गया था। वहीं, पुलिस आरोपी पवन व सचिन को साथ लेकर कुंडली बॉर्डर व दिल्ली गई। पुलिस ने उनसे भागने के स्थान की निशानदेही कराई। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वह बाइक को कुंडली बॉर्डर के पास छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हिसार: एएलएम की परीक्षा से एक दिन पहले ही पकड़ा गया सॉल्वर गैंग, पेपर पास करवाने के लिए वसूले जाते थे 15 लाख रुपये

अमित से भागने में प्रयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया है। साथ ही पवन व सचिन को साथ लेकर भागने के रूट की निशानदेही कराई गई है। 
-इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, खरखौदा पुलिस स्टेशन 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed