{"_id":"6980bade2d7d3d7ca004d24a","slug":"the-bar-association-suspended-work-in-support-of-former-president-arun-pahal-sonipat-news-c-197-1-snp1007-149062-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पूर्व प्रधान अरुण पहल के समर्थन में बार एसोसिएशन ने रखा वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पूर्व प्रधान अरुण पहल के समर्थन में बार एसोसिएशन ने रखा वर्क सस्पेंड
Mon, 02 Feb 2026 08:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Feb 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
वर्क सस्पेंड कर बैठक करते गन्नौर बार एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत: एसोसिएशन
गन्नौर। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अरुण पहल के समर्थन में वकीलों ने सोमवार को वर्क सस्पेंड रखा। मामला रेलवे रोड स्थित हरियाणा किताब घर के संचालक सुरेंद्र जग्या से रंगदारी मांगने और धमकी देने का है। आज अदालतों में नियमित न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। वहीं बार एसोसिएशन की तरफ से चेतावनी भी दी गई है।
गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान गौरव त्यागी ने कहा कि अरुण पहल पर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। वह कानून को अपने हाथ में लेने वाले व्यक्ति नहीं हैं। दुकान पर पैन लेने के बाद उन्होंने पैसे भी दिए लेकिन इस बीच उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
अब इसे किसी के दबाव में रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला बनाया गया है। इस झगड़े को आपस में बैठ कर सुलझाया जा सकता था लेकिन तुरंत एफआईआर दर्ज कर अरुण पहल व उनके साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई एकतरफा है।
विज्ञापन
सोनीपत बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अनिल ढुल का कहना है कि बिना समुचित जांच के गिरफ्तारी से वकीलों में रोष है। इसी के चलते जिले की सभी बार एसोसिएशन ने एकजुट होकर विरोध जताने का निर्णय लिया है। अरुण पहल पर रंगदारी व जान से मारने की धमकी हटाई जानी चाहिए।
जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जिले की बार एसोसिएशन वर्क सस्पेंड रखेंगी।