फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The association staged a sit-in to reinstate the six suspended Patwaris.

Sonipat News: निलंबित छह पटवारियों को बहाल करने के लिए एसोसिएशन ने दिया धरना

Sat, 31 Jan 2026 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The association staged a sit-in to reinstate the six suspended Patwaris.
09...रोहतक के तहसील कार्यालय सांकेतिक धरना देते पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन के पदा​धिकारी व सदस्य
रोहतक। तहसील कार्यालय रोहतक में शुक्रवार को पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन ने प्रदेश में निलंबित छह पटवारियों को बहाल करने की मांग करते हुए सांकेतिक धरना दिया। एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयवीर चहल ने बताया कि खरीफ फसल के दौरान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल नुकसान की एक ही फोटो को बार-बार अपलोड किए जाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

राज्य प्रधान जयवीर चहल ने कहा कि इस पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए 6 पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर पटवारियों को निलंबित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पटवारियों को दिया गया समय खराबे के अनुसार बहुत कम था जबकि पटवारियों की प्रदेश भर में बहुत किल्लत है।
जिला वरिष्ठ उप प्रधान पवन सांवरिया ने कहा कि राज्य सरकार एक फरवरी तक पटवारियों का निलंबन वापस नहीं लेगी और सरकार एसोसिएशन को मिलने का समय नहीं देती है तो पूरे प्रदेश में लगातार तीन दिन 2 फरवरी से सांकेतिक धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान एसोसिएशन के सदस्य आशीष, विनोद, रवि, राजेश, संदीप, अनिल खोखर, दिनेश कुंडू, आशीष, मंजीत व कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed