फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Antyodaya Family Upliftment Fair will be held tomorrow; the Deputy Commissioner, along with the Chief Minister's OSD, reviewed the preparations.

Sonipat News: अंत्योदय परिवार उत्थान मेला कल, उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के ओएसडी संग लिया तैयारियों का जायजा

Wed, 10 Dec 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The Antyodaya Family Upliftment Fair will be held tomorrow; the Deputy Commissioner, along with the Chief Minister's OSD, reviewed the preparations.
फोटो 01: सोनीपत सुभाष स्टेडियम में लगने वाले अंत्योदय परिवार उत्थान मेले की तैयारियों का जायजा
सोनीपत। जरूरतमंद व अंत्योदय परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 11 दिसंबर को सुभाष स्टेडियम में अंत्योदय परिवार उत्थान मेला लगेगा। इसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढख़ालसा के साथ सुभाष स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मंच निर्माण, पंडाल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति, सफाई, शौचालय, मेडिकल सुविधा, एम्बुलेंस, अग्निशमन, पुलिस सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, प्रवेश व निकास द्वार की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे इसलिए सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल समय पर स्थापित करें।
वहां विशेषज्ञ कर्मचारी नियुक्त किए जाएं जो जनता को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी प्रदान करें। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों के आवेदन, दस्तावेज सत्यापन व लाभ वितरण की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी होनी चाहिए। जिससे उन्हें परेशानी न हो।
उपायुक्त ने कहा कि अंत्योदय परिवार उत्थान मेला जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसके माध्यम से स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आवास योजना, बिजली-पानी कनेक्शन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सैकड़ों सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, पुलिस उपायुक्त कुशल सिंह, नगराधीश डॉ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, सहायक पुलिस आयुक्त जीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed