फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The aim is to make the city Nandi and monkey free by December 31.

Sonipat News: 31 दिसंबर तक शहर को नंदी व बंदर मुक्त करने का लक्ष्य

Thu, 25 Dec 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The aim is to make the city Nandi and monkey free by December 31.
फोटो 08: सोनीपत के गन्नौर में नंदी पकड़ने के अभियान की मानिटरिंग करने पहुंचे नपा अध्यक्ष अरुण त्
गन्नौर। नगर पालिका गन्नौर के अध्यक्ष अरुण त्यागी ने लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर चल रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गन्नौर को 31 दिसंबर तक नंदी और बंदर मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि अब तक 560 गोवशों को पकड़ा जा चुका है। 85 गोवंशों को श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला गढ़ी केसरी में भेजा गया है। बाकी को सिसाना गांव की गोशाला में छोड़ा जा रहा है। एजेंसी को 1945 रुपये प्रति गोवंश का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

त्यागी ने बताया कि अब तक 200 बंदरों को पकड़ा जा चुका है। पकड़े गए बंदरों को दो दिन तक स्लाटर हाउस में रखा जाता है। उसके बाद मेडिकल जांच करवा कर एजेंसी उन्हें यमुनानगर के पास कलेसर के जंगलों में छोड़ती है। पूरी प्रक्रिया की लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है। इस कार्य के लिए नगर पालिका 850 रुपये प्रति बंदर भुगतान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का टेंडर आवंटित हो चुका है। एजेंसी की मांग पर कुत्तों की नलबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और देखरेख के लिए अस्थायी ऑपरेशन थिएटर व एक अलग कमरे की व्यवस्था की जा रही है। वहां कुत्तों को चार दिन रखा जाएगा। नववर्ष के पहले सप्ताह से कुत्तों की नलबंदी और टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed