फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The agent accused the mill owner of cheating

आढ़ती ने मिल मालिक पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप

Fri, 17 Sep 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
The agent accused the mill owner of cheating
गोहाना। शहर में जींद रोड स्थित अनाज मंडी के एक आढ़ती ने मिल मालिक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उससे करोड़ों रुपये की फसल लेने के बाद 6.39 करोड़ रुपये का भुगतान करने से मना किया जा रहा है। आढ़ती के अनुसार अब वह राशि ब्याज समेत 10 करोड़ से अधिक हो गई। जिसे चुकाने के लिए उसने अपनी जमीन भी बेचनी पड़ रही है। उसका आरोप है कि मिल संचालक रुपये मांगने पर उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर शहर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर दंपती व उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आढ़ती जितेंद्र ने बताया कि उसकी अनाज मंडी में मैं कृष्ण लाल जितेंद्र कुमार के नाम से कमीशन एजेंट एवं आढ़त की दुकान है। वर्ष 2016-17 के सीजन में उसका संपर्क टोहाना निवासी ईश सरना व उसकी पत्नी सीमा सरना के साथ हुआ था। उन्होंने उसे टोहाना स्थित मिल में बुलाया। इस पर वह और उसका मुनीम सुशील जैन वहां गए। वहां पर ईश सरना और उसकी पत्नी सीमा सरना ने कहा कि वह अनाज मंडी से फसल खरीदकर उनकी श्रीराम राईस मिल व प्रो सरना इंडस्ट्रीज राइस मिल भेजते रहो। उनका समय पर भुगतान होगा। अगर समय पर भुगतान नहीं हुआ तो नियम अनुसार ब्याज भी देंगे। जितेंद्र के अनुसार उन्होंने सीजन में उनसे माल लिया और समय पर भुगतान भी कर दिया। इसके बाद सितंबर 2017 से मार्च 2020 तक उन्होंने उससे 19 करोड़ 10 लाख 83 हजार 841 रुपये का माल लिया। उसमें से उन्होंने उसे 12 करोड़ 71 लाख 60 हजार 334 रुपये दिए हैं। उसकी आरोपियों से 31 मार्च 2020 तक 6 करोड़ 39 लाख 23 हजार 507 रुपये की लेनदारी रहती है। इस कारण उसने इसी जुलाई में 3 करोड़ 65 लाख 28 हजार 515 रुपये का ब्याज देना पड़ा। इससे उसकी ब्याज समेत कुल रकम 10 करोड़ 5 लाख 11 हजार 670 रुपये बकाया है।
विज्ञापन

जितेंद्र का कहना है कि उसने फसल अपनी गारंटी पर ही किसानों और आढ़तियों से खरीदकर मिल में दी थी। मिल से पूरा भुगतान न होने पर उसने किसानों और आढ़तियों को रुपये अपनी व अपने परिवार की संपत्ति बेचकर दी है। जितेंद्र के अनुसार आरोपियों के बेटे रुजल ने उन पर दबाव भी बनाया। यही नहीं आरोपी महिला ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। अब रुपये मांगने पर वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी दंपती व उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
आढ़ती ने फसल के लेनदेन में तीन लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उनका कई सालों से लेनदेन चला आ रहा था। अब आढ़ती ने उनके खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- इंस्पेक्टर सत्यवान, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed