फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The agency did not start the work of sterilization of dogs, the city council canceled the tender

Sonipat News: कुत्तों की नसबंदी को लेकर एजेंसी ने शुरू नहीं किया काम, नगर परिषद ने टेंडर किया रद्द

Mon, 27 May 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
The agency did not start the work of sterilization of dogs, the city council canceled the tender
गोहाना। शहर में आवारा घूम रहे कुत्तों की नसबंदी करने वाली एजेंसी ने अभी तक अपना काम शुरू नहीं किया है और न ही नप की तरफ से जारी पत्रों का जवाब दिया है। ऐसे में नगर परिषद की तरफ से कुत्तों की नसंबदी करने का टेंडर रद्द कर दिया गया है। नप अधिकारियों के अनुसार अब आचार संहिता हटने के बाद फिर से टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के लोग आवारा कुत्तों से परेशान हैं। ये रोजाना कई लोगों को काट कर जख्मी कर रहे हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना लगभग 10 से 15 लोग कुत्तों के काटने पर एंटी रेबिज के इंजेक्शन लगवाने आते हैं। शहर के लोगों की मांग पर नगर परिषद की तरफ से एक हजार कुत्तों की नसबंदी करने के लिए टेंडर आवंटित किया गया था। कुत्तों की नसबंदी शुरू नहीं करने पर नप ने एजेंसी का टेंडर रद्द कर दिया। नप की तरफ से दोबारा टेंडर जारी कर कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी।
विज्ञापन




एजेंसी के ठेकेदार को काम शुरू करने के लिए बार-बार कहा गया और पत्र भी जारी किए गए हैं। एजेंसी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। अब टेंडर रद्द कर दिया गया है। आचार संहिता के बाद फिर से टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed