{"_id":"67c9f74b60f6b86195081782","slug":"the-administration-removed-encroachments-from-nine-places-in-seven-villages-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133326-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रशासन ने सात गांवों में नौ जगह से हटवाए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रशासन ने सात गांवों में नौ जगह से हटवाए कब्जे
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के गोहाना के गांवों में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जा हटाता बुलडोजर। स
गोहाना। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने वीरवार को उपमंडल के गांवों में कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की ओर से 23 गांवों में 36 जगह से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। कब्जे हटवाने की कार्रवाई तीन दिन जारी रहेगी। वीरवार को गांव ठसका, सिवानका, शामड़ी, छिछड़ाना, जसराना सहित कुल सात गांवों में नौ जगह से अवैध कब्जे हटाए गए।
छिछड़ाना में अधिकारियों के समझाने पर कुछ ग्रामीण स्वयं अवैध कब्जे हटवाने के लिए तैयार हो गए। अधिकारियों ने अपनी निगरानी में काम शुरू करवाया तो ग्रामीणों ने कहा कि वह दो दिन में स्वयं अवैध कब्जा हटा देंगे।
प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान नियुक्त पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस टीम के साथ गांवों में पहुंचे और कब्जों को हटवाया। अधिकारियों की टीम तीन दिन में कार्रवाई पूरी कर एसडीएम के समक्ष रिपोर्ट पेश करेगी। उपमंडल के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की ओर से अवैध कब्जे किए गए हैं। कुछ जगह अवैध कब्जे पंचायती भूमि व कुछ जगह निजी भूमि पर हैं। स्थानीय न्यायालय की ओर से मामलों पर अवैध कब्जे हटाने का फैसला दिया जा चुका है। न्यायालय के फैसले के बावजूद अवैध कब्जे नहीं हट पाए थे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने आदेश दिए तो उन पर अमल करते हुए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इन्होंने किया कार्रवाई का नेतृत्व
अवैध कब्जे हटाने के लिए नायब तहसीलदार अभिमन्यु, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, गोहाना बीडीपीओ परमजीत, एसडीओ पंचायती राज अनिल खत्री व एसडीओ जितेंद्र खोखर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ गांवों में पहुंचकर कार्रवाई शुरू करवाई।
इन गांवों में भी होगी कार्रवाई
प्रशासन की ओर से गांव गढ़ी सराय नामदार खां, बड़ौता, सिवानका, कथूरा, कैलाना खास, शामड़ी सिसान, शामड़ी लोहचब, शामड़ी, रभड़ा, माहरा, ठसका, मिर्जापुर खेड़ी, मोई हुड्डा, मदीना, नूरण खेड़ा, गंगाना, घड़वाल, रिंढाना, बरोदा, कासंडी, चिड़ाना, भंडेरी, जसराणा, छिछड़ाना में भी कार्रवाई कर 36 जगह से अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे।