फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The acquaintance of the woman molested

महिला से परिचित ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Wed, 17 Mar 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The acquaintance of the woman molested
सोनीपत। शहर की रहने वाली महिला ने अपने परिचित व्यक्ति पर उसके कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह फिलहाल शहर थाना क्षेत्र में किराये पर रहती है। वह तीन माह पहले सदर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में किराये पर रहती थी। उसे नौकरी की तलाश थी। इसी दौरान उसकी पहचान जगबीर नाम के व्यक्ति से हुई थी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने 11 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र की कॉलोनी स्थित कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद वह शहर थाना क्षेत्र में आकर रहने लगी। यहां भी आरोपी धमकी देकर गलत काम कर चुका है। प्रताड़ना से तंग आकर उसने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मी बताया गया है और पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

किशोर से कुकर्म, मारपीट का आरोप
कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोर से कुकर्म, मारपीट व मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किशोर के पिता ने आरोप लगाया कि गांव के एक अन्य लड़के ने उसके बेटे के साथ 20 फरवरी को कुकर्म किया था। उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। अब उसके बेटे ने उन्हें बताया तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed