फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused was threatening to remain silent to the girl who became pregnant due to rape

दुष्कर्म से गर्भवती हुई छात्रा को आरोपी दे रहा था चुप रहने की धमकी

Thu, 16 Sep 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
The accused was threatening to remain silent to the girl who became pregnant due to rape
सोनीपत। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने व उसके गर्भवती होने पर उसे आत्महत्या को विवश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किशोरी को चुप रहने की धमकी दे रखी थी। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने बुधवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह कक्षा नौ की छात्रा थी और करीब चार माह की गर्भवती थी। छात्रा के परिजनों को स्कूल की शिक्षिका ने शक के आधार पर मेडिकल कराने को कहा था। परिजनों ने मुरथल थाना क्षेत्र के गांव निवासी राहुल पर दुष्कर्म व बेटी को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया था। वह उनके गांव में सफाईकर्मी है। वह गांव में सफाई के लिए आता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को धमकी दे रखी थी। उसने मुरथल थाना क्षेत्र के पार्क में दुष्कर्म की बात कही है। जिसका पुलिस पता लगाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
वर्जन-
किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म व आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा बुधवार को दर्ज कराया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। सभी साक्ष्य जुटाकर अदालत में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed