फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused of raping and killing a woman and destroying her body has been arrested

Sonipat News: महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
The accused of raping and killing a woman and destroying her body has been arrested
सोनीपत। सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी क्षेत्र से लापता महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या करने व शव को खुर्द-बुर्द करने के बाद नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के औरंगाबाद निवासी अरविंद है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


एसीपी राहुल देव ने बताया कि सोनीपत निवासी युवक ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया था कि उनकी 38 वर्षीय बहन उनके साथ रहती थी। उनकी बहन 3 फरवरी, 2023 को दोपहर के समय घर से गई थी। बाद में वह वापस नहीं लौटी। 9 फरवरी को ओल्ड चौकी में अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी बीच उनको एक महिला का शव रोहणा के पास नहर में मिलने की जानकारी मिली थी। शव 7 फरवरी 2023 को अर्धनग्न हालत में मिला था। मामले में झज्जर के कर्मबीर पर शक जताया था। इस पर पुलिस ने मामले में हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने व एससीएसटी एक्ट की धारा जोड़ दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी झज्जर के गांव नया गांव निवासी कर्मबीर उर्फ छोटा उर्फ काला को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद घर जाने की जिद में महिला पर हमला कर उसकी हत्या करना कबूल किया था। साथ ही बताया कि साथियों संग मिलकर शव को खुर्द-बुर्द किया था। पुलिस ने उसके साथी दीपक व अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया था। अब घटना के समय एक आरोपी के कार्यालय में काम करने वाले अरविंद पर भी शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोप था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम था। उसे सीआईए कुंडली की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed