फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused of murdering a youth was caught by the police after one year

Sonipat News: युवक की हत्या का आरोपी एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

Tue, 02 Sep 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The accused of murdering a youth was caught by the police after one year
फोटो : 20 : गन्नौर थाना पुलिस की गिरफ्त में युवक का हत्यारोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता - फोटो : samvad
सोनीपत। गन्नौर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव नाले में फेंकने की सनसनीखेज वारदात में एक साल बाद पुलिस ने सोमवार को चौथे आरोपी साहिल निवासी सोनीपत के गांव अगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की साजिश को अंजाम देने में उसकी पत्नी भी शामिल रही। पुलिस पत्नी समेत तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2024 को दिव्य धाम गुरुकुल अगवानपुर के पास नाले में शख्स का शव मिला था। जिसके पैर कपड़े से बंधे हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान प्रीतम प्रकाश निवासी आंबेडकर कॉलोनी, अलीपुर दिल्ली के रूप में हुई।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि युवक कि हत्या की साजिश में उसकी पत्नी भी शामिल रही थी। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पिछले महीने ही मृतक की पत्नी व दो अन्य आरोपियों रोहित उर्फ छोटू और विजय को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी साहिल को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed