फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused of fleeing abroad by making a fake passport was taken on production warrant

Sonipat News: फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Thu, 20 Nov 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The accused of fleeing abroad by making a fake passport was taken on production warrant
फोटो : 32: पुलिस की गिरफ्त में फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागने का आरोपी। स्रोत पुलिस
सोनीपत। फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने के मामले में गांव सरढाना निवासी आरोपी सुनील कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाया था और विदेश भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

26 अगस्त को सोनीपत की स्पेशल टास्क फोर्स को इनपुट मिला था कि सुनील कुमार पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसने अपने मूल पते को छुपाते हुए दिल्ली क्षेत्र में फर्जी पते पर पासपोर्ट जारी करवाया है। आरोपी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया था। आरोपी के पासपोर्ट की तस्दीक कराई गई।
विज्ञापन

इसके बाद उप निरीक्षक राकेश कुमार की ओर से गन्रौर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। मामले में अगली कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक कृष्ण ने आरोपी के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर आरोपी को पांच दिन पुलिस रिमांड में लेकर शामिल तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तफ्तीश के दौरान दिल्ली स्थित संबंधित विभाग से फर्जी पासपोर्ट संबंधी अभिलेख जुटाए गए तथा गवाहों के बयान दर्ज कर अभियोग की पुष्टि की गई। आरोपी सुनील सिंह को अदालत के आदेशानुसार रिमांड पर लेकर पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है ताकि फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क एवं संभावित सहयोगियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed