{"_id":"6661e5e7e0c3c38ca108b639","slug":"the-accused-of-attack-threatened-to-kill-if-the-case-was-not-taken-up-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119229-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हमला करने के आरोपी ने केस नहीं उठाने पर मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हमला करने के आरोपी ने केस नहीं उठाने पर मारने की दी धमकी
Thu, 06 Jun 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव रोहणा में खेत में जाते समय किसान पर हमला कर दिया। किसान विपुल का कहना है कि करीब दो वर्ष पहले ही गांव के युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर गोली चलाकर हमला किया था। इसमें आरोपी अब जमानत पर बाहर आया हुआ है। खरखौदा थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव रोहणा निवासी विपुल ने बताया कि 26 अगस्त, 2022 को वह अपने घर से बाहर निकले थे तो गांव के ही अरुण ने अपने साथी हितेश के साथ वहां पहुंचकर उन पर गोली चला दी थी। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में अरुण जमानत पर बाहर आया हुआ है। विपुल ने बताया कि आरोपी उन्हें कई दिन से केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे। शाम को वह जब घर से अपने खेत की तरफ जा रहा था तो बीच रास्ते में उसे अरुण ने अपने साथियों आशीष व कुनाल और उनके रिश्ते में लगने वाले मामा ने रोक लिया। वह कुछ कर पाते इससे पहले ही उन्होंने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ किए गए केस को वापस नहीं लिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। घायल को इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।