{"_id":"5e6686438ebc3eebc303d288","slug":"the-accused-involved-in-the-escape-of-the-notorious-sandeep-jatheri-arrest-with-inlegal-weapon-sonipat-news-rtk5462585200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात संदीप जठेड़ी को भगाने में शामिल आरोपी अवैध हथियार समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात संदीप जठेड़ी को भगाने में शामिल आरोपी अवैध हथियार समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
शस्त्र निरोधक टीम की गिरफ्त में अवैध हथियार समेत पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के सेक्टर-7 जिमखाना क्लब के पास से कुख्यात संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस कस्टडी से भगाने के आरोपी को शस्त्र निरोधक टीम ने अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव फाजिलपुर का रहने वाला मंजीत उर्फ मोटा है। आरोपी पहले भी अपहरण व डकैती के मामले में नामजद रहा है।
अवैध शस्त्र निरोधक टीम ने एएसआई आजाद सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-7 रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने देखा कि जिमखाना क्लब के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में में घूम रहा है। पुलिस को देखकर युवक गांव रायपुर की तरफ जाने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 9 एमएम की पिस्तौल व मैगजीन मिली। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान मंजीत उर्फ मोटा के रूप में दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह विकास भदाना का साथी है। वह भी विकास भदाना के साथ कुख्यात संदीप उर्फ जठेड़ी को पुलिस हिरासत में भगाने में शामिल था। आरोपी के साथी इनामी बदमाश विकास भदाना को पुलिस पहले काबू कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी मंजीत को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया गया।
पहले भी अन्य मामलों में नामजद रहा है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी मंजीत पहले भी अन्य मामलों में नामजद रहा है। वह वर्ष 2017 में थाना मुरथल मे दर्ज अपहरण व डकैती के मामलों में नामजद था। वह अदालत से जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में थाना सिविल लाइन में सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
कुख्यात संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस हिरासत से भगाने के आरोपी को अवैध हथियार समेत पकड़ा गया है। आरोपी पहले भी कई मामलों में नामजद रहा है। - आजाद सिंह, जांच अधिकारी, शस्त्र निरोधक टीम।