{"_id":"6a1f0f7e19b11c73d4022232","slug":"the-accused-haryanvi-artist-said-that-the-teenager-had-started-talking-to-another-youth-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154888-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हत्यारोपी हरियाणवी कलाकार बोला-अन्य युवक से बातचीत करने लगी थी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हत्यारोपी हरियाणवी कलाकार बोला-अन्य युवक से बातचीत करने लगी थी किशोरी
Tue, 02 Jun 2026 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद कहासुनी होने पर गांव कुमासपुर के पास 10 मई को किशोरी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में कबूल किया है कि किशोरी अन्य युवक से बातचीत करने लगी थी।
आरोपी गांव पूठी निवासी नवनीत उर्फ बोंडी ने पुलिस को बताया है कि युवक के कहने पर उसके खिलाफ बड़ौत में शिकायत दी थी। इसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस को 10 मई को जानकारी मिली थी कि एक लड़की गांव कुमासपुर के पास घायल अवस्था में पड़ी है। अस्पताल में पता लगा था कि लडक़ी को गर्दन व पैर के ऊपरी हिस्से में गोली मारी गई है। सिर पर भी पेचकस से हमला किया गया था।
विज्ञापन
बाद में किशोरी के बयान अदालत में दर्ज कराए तो उसने युवक बोंडी पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट भी धारा भी जोड़ दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट व बहालगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-7 से पकड़ा लिया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी और किशोरी की पहचान करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसे शक हो गया था कि लड़की किसी अन्य से भी बातचीत कर रही है। उसने बताया कि उसके खिलाफ यूपी के बड़ौत में शिकायत दी गई थी। उसे शक था कि शिकायत उस युवक के कहने पर दर्ज कराई थी। आरोपी हरियाणवी संगीत जगत से जुड़ा है।