{"_id":"669bf12e95ccc219850b12a0","slug":"the-accused-got-three-days-remand-in-the-case-of-taking-nude-photos-and-extorting-money-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121672-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निर्वस्त्र कर फोटो खींचने और रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी को तीन दिन का रिमांड मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निर्वस्त्र कर फोटो खींचने और रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी को तीन दिन का रिमांड मिला
Sat, 20 Jul 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बुजुर्ग और फर्नीचर मिस्त्री को घर बुलाकर निर्वस्त्र कर फोटो खींचने और रुपये ऐंठने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी गांव उद्देशीपुर निवासी मंदीप ने तीन महिलाओं के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
फर्नीचर मिस्त्री ने पुलिस को बताया था कि उनके मोबाइल पर जून के आखिरी दिनों में एक नंबर से काॅल आई थी। काॅल करने वाली महिला ने कहा कि वह ककरोई रोड के पास रहती हैं। उसे फर्नीचर का काम करवाना है। वह महिला के बताए हुए मकान में पहुंचे थे। जहां पर तीन महिलाएं व युवक था। उसके बाद उन्हें जबरन निर्वस्त्र कर दिया था। उन्होंने उन्हें दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद उनसे पैसे भी मांगे गए थे, करीब 10.50 हजार रुपये छीन लिए थे। इसके बाद शहर थाना में चारों पर मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, 14 जुलाई को कल्याण नगर ने एक बुजुर्ग ने भी शिकायत दी। महिला ने उन्हें 29 जून को घर खरीदने के बहाने से घर बुलाया था। इसके बाद निर्वस्त्र कर दो लाख रुपये ऐंठे थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी मंदीप को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।