फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The 648th birth anniversary of Sant Shiromani Guru Ravidas was celebrated with great enthusiasm across the district

Sonipat News: जिलाभर में हर्षोल्लास से मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती

Thu, 13 Feb 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The 648th birth anniversary of Sant Shiromani Guru Ravidas was celebrated with great enthusiasm across the district
सोनीपत। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती पर जिलाभर से कार्यक्रम आयोजित कर कीर्तन कर भंडारा लगाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।पुरखास रोड लाल दरवाजा स्थित गुरु रविदास मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता राजीव जैन गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष राय ने भी शिरकत की। मंदिर परिसर में कीर्तन कर भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि गुरु रविदास को संतों में शिरोमणि का दर्जा दिया गया है, जिन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश दिया। ऐसे विरले संत सदैव पूजनीय रहेंगे, जिनकी शिक्षाएं व संदेश युगों-युगों तक मनुष्य का मार्गदर्शन करेंगे। राजीव जैन ने श्याम नगर, गांव लहराड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह संत रविदास के बताए मार्ग का अनुसरण कर सद्भाव एवं भाईचारे को और मजबूत बनाने का संकल्प लें। श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान रतनसिंह भाटिया, कृष्ण भाटिया, कोषाध्यक्ष रविंद्र भाटिया, पूर्व प्रधान ज्ञासीराम, नगर निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, नीतू दहिया, कर्मबीर भौरिया, प्रीतम सिंह, सूबेराम, दीपचंद नरवाल, आरके पौरिया, बलबीर मेहरा, महेंद्र भाटिया, सोनू, त्रिलोकी, नत्थू, कृष्ण, सूरजभान, सतपाल व किरणपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

संत गुरु रविदास के संदेश आज भी प्रासंगिक : जसबीर दोदवा
गांव जाजी में संत गुरु रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जसबीर दोदवा कहा कि गुरु रविदास ने एकता, मानवता व भाईचारे का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। हमें संतों, महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलते हुए सदैव समाज की भलाई के काम करने चाहिए। उनकी शिक्षाओं को जीवन में ग्रहण करना चाहिए। सरकार ने संत-महापुरुषों की जयंती सरकारी तर्ज पर मनाने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु रविदास संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक : डॉ. रीटा शर्मा
गोहाना। सहकारिता, कारागार एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास पूरी मानवता के मार्गदर्शक हैं। आज देश, प्रदेश व समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें मिलकर युवा वर्ग को महापुरुषों की विचारधारा से जोड़ना चाहिए। डॉ. रीटा शर्मा ने गुरु रविदास जयंती पर गांधी नगर रविदास चौपाल व रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में डॉ. रीटा शर्मा से महिलाओं के साथ गीतों पर नृत्य भी किया। वहीं डॉ. रीटा शर्मा ने खेड़ी दमकन स्थित बाबा तारानाथ डेरा में वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बाबा तारानाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाबा बोलिया नाथ से आशीर्वाद लिया।

संत रविदास की प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित
सोनीपत। संत रविदास जयंती पर जटवाड़ा व सुंदर सांवरी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता डॉ. सत्यवीर निर्माण ने श्रद्धालुओं के साथ संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को मानवता, समता, शांति, श्रद्धा भावना व भाईचारे का संदेश दिया। गुरु रविदास की शिक्षाएं देश को सदैव अच्छा रास्ता दिखाएंगी। राजेश दहिया, प्रधान हसंराज, महेंद्र भाटिया, मोहन, अशोक मेहरा, मास्टर ईश्वर, तरुण स्वामी, मास्टर रंगा व राजेंद्र फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed