फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thar SUV loses control and falls into drain; lives saved as water level was low.

Sonipat News: अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिरी थार, पानी कम होने से बची जान

Tue, 14 Jul 2026 08:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Thar SUV loses control and falls into drain; lives saved as water level was low.
गोहाना में हादसे के बाद ड्रेन नंबर आठ से क्रेन की मदद से थार गाड़ी को बाहर निकालते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। मंगलवार सुबह रोहतक रोड पर एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर ड्रेन नंबर आठ में जा गिरी। गाड़ी गढ़ी सराय नामदार खां निवासी दीपक चला रहे थे। ड्रेन में पानी कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। चालक दीपक को हल्की चोटें आई हैं। वह खुद ही गाड़ी व ड्रेन से बाहर निकल गए।

दीपक ने तुरंत पुलिस और अपने परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दो हाइड्रा मशीन मंगवाकर गाड़ी को ड्रेन से बाहर निकलवाया। परिजन सुरेश ने बताया कि दीपक रोहतक में रहकर नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वह छात्रावास से सामान लेने के लिए अपने भाई अंकित की थार गाड़ी लेकर घर से निकले थे। ड्रेन नंबर आठ के पुल के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर ड्रेन की रेलिंग तोड़ती हुई अंदर जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रेलिंग हटाने की मांग
रोहतक रोड पर ड्रेन नंबर आठ पर दो पुल बने हुए हैं। इनमें से एक पुल पर कंक्रीट की सुरक्षा दीवार मौजूद है। वहीं, दूसरे पुल पर लोहे की रेलिंग लगी हुई है। यह लोहे की रेलिंग काफी पुरानी हो चुकी है और इसकी ऊंचाई भी बहुत कम है। शहरवासियों ने ड्रेन पर लगी इस पुरानी लोहे की रेलिंग को हटाकर कंक्रीट की दीवार बनाने की कई बार मांग उठाई है। हालांकि, अभी तक उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
ड्रेन में पानी का कम स्तर

ड्रेन नंबर आठ इस क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण ड्रेन है। बारिश के सीजन में इस ड्रेन से बड़े पैमाने पर पानी की निकासी की जाती है। अधिक बारिश होने की स्थिति में इसमें यमुना लिंक नहर का पानी भी छोड़ा जाता है। उस समय ड्रेन में पानी का स्तर काफी बढ़ जाता है। फिलहाल क्षेत्र में अधिक बारिश नहीं हुई है। इसी कारण ड्रेन में पानी का स्तर काफी कम था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।


हादसे के बाद लगा जाम, पुलिस ने लोगों को हटाकर खुलवाया
पुल से गाड़ी ड्रेन में गिरने के बाद चालक दीपक को हल्की चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद रोहतक रोड पर वाहन चालकों और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीर रोड पर खड़े होकर गाड़ी को बाहर निकालने की प्रक्रिया को देखते रहे। इस भीड़ के कारण रोहतक रोड पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को एक तरफ करके वाहनों की आवाजाही को सुचारु करवाया ताकि जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed