फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tewari Sarpanch suspended for not submitting Panchayat records

Sonipat News: पंचायत का रिकॉर्ड जमा न करने पर तेवड़ी की सरपंच निलंबित

Wed, 01 Oct 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Tewari Sarpanch suspended for not submitting Panchayat records
गन्नौर । तेवड़ी गांव की सरपंच रेनू बाला को उपायुक्त सुशील सारवान ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बार-बार आदेश देने के बावजूद वह पंचायत का पूरा रिकॉर्ड कार्यालय में नहीं जमा कर रही थीं।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने सरपंच को कार्यवाही पुस्तिका, पासबुक, बिल वाउचर, स्टॉक रजिस्टर जैसे जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों का पालन नहीं करने और कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर उनके खिलाफ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की थी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने आदेश में कहा कि रेनू बाला ने पद का दुरुपयोग किया और सरकारी कार्यों में रुचि नहीं दिखाई। इसे गंभीर मानते हुए उन्हें निलंबित किया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि पंचायत का समस्त रिकाॅर्ड तत्काल प्रभाव से बहुमत पंच को सौंपा जाए। वहीं, मामले की गहन जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed